होली 2026: संक्षिप्त परिचय
वर्ष 2026 में होली का पावन पर्व 3 मार्च (मंगलवार) को मनाया जाएगा। यह रंगों का त्योहार न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का भी अवसर है। डिजिटल युग में, जहाँ आप ucard.in के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे हैं, यह होली आपके जीवन में सफलता, खुशहाली और नए संपर्कों के चटख रंग लेकर आए।
होली पर 20 शेर और शायरियां
गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार, सूरज की किरणें, खुशियों की बहार।
रंगों के त्योहार में सभी रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार।
दिलो के मिलने का मौसम है, दूरियाँ मिटाने का मौसम है, होली का त्योहार है आया, रंगों में डूब जाने का मौसम है।
लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार, सूरज की किरणें, खुशियों की बहार।
पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
खुदा करे कि इस बार होली ऐसी आए, बिछड़ा हुआ मेरा प्यार मुझे मिल जाए।
वसंत की ऋतु की बहार, चली पिचकारी उड़ा है गुलाल, मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
फाल्गुन का महीना, वो मस्ती के गीत, रंगों की मेल और गुजिया की मिठास।
निकलो गलियों में बना कर टोली, भिगो दो आज हर एक की चोली, कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो, वरना निकल लो कह के बुरा न मानो होली है।
रंगों से भी रंगीन जिंदगी हो आपकी, खुशियों से भरी हर बंदगी हो आपकी।
मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार, वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार।
दुश्मन भी गले मिल जाएं ऐसी ये होली है, फिजाओं में घुली सिर्फ प्यार की बोली है।
ये जो रंगों का त्योहार है, ये जो खुशियों की बौछार है, दिल से मनाओ इसे, क्योंकि ये प्यार का इज़हार है।
हवाओं के साथ अरमान भेजा है, नेटवर्क के जरिए पैगाम भेजा है, फुर्सत मिले तो स्वीकार कर लेना, हमने सबसे पहले होली का राम-राम भेजा है।
सतरंगी रंगों की बौछार लाए, आपके जीवन में खुशियों का संसार लाए।
नीले-पीले रंगों का मेल, देखो शुरू हो गया होली का खेल।
खुशियाँ आए आपके द्वार, मुबारक हो होली का त्योहार बार-बार।
हर चेहरे पर मुस्कान रहे, रंगों की ऐसी पहचान रहे।
दिल में उमंग और आँखों में प्यार, मुबारक हो होली का पावन त्योहार।
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी।

एक टिप्पणी भेजें